Posts

Showing posts from November, 2020

Writing tips, Likhne ka sahi tarika kya hai?

Image
Image from pixabay.com लिखने की प्रक्रिया को हम सब उत्तम समझते हैं। बचपन से ही हम सुनते आ रहे हैं जिन चीजों को हम याद रखना चाहते हैं उसे एक बार लिखो ज़रूर। बच्चों में यह आदत डालना थोड़ा मुश्किल होता है। मगर जिन बच्चों को लिखकर पढ़ने की आदत होती है उन्हे पढ़े हुए विषय की जानकारी हमेशा के लिए याद हो जाती है। आर्टिकल लिखने के लिए ज़रूरी टिप्स अगर आप कोई आर्टिकल लिख रहे हैं तो अपने अनुभव के साथ लिखें किसी भी आर्टिकल में अगर अनुभव दिखता है तो पाठक की रोचकता पढ़ने की और ज्यादा होती है। वह उस आर्टिकल में एक अनुभवी लेखक को पढ़कर लेखक के प्रति सम्मान भी जताते हैं। लिखना अपने आप में बहुत रोचक होता है क्योंकि जो बातें हम सोचते हैं उसे दो पल में भूल जाते हैं, मगर जो बातें हम लिखते हैं वह बातें हमारे दिमाग में बहुत दिनों तक रहती है।  जो भी हम कल्पना करते हैं उसे शब्दों में उतारने के बाद एक कहानी एक कविता एक पूरी किताब बन जाती है, लेकिन अगर हम लिखे नहीं और सिर्फ कल्पना करें तो क्या हम किसी को भी समझा पाएंगे? हम कहना क्या चाहते हैं?  अपने विषय को समझाने का एक ही सबसे सरल तरीका होता है कि उसे अच्छे और

2020 की दिवाली में कोरोना का डर

Image
  दिवाली की खरीदारी के बीच बेखौफ माहौल 2020 की दिवाली कोरोना वायरस से जूझ रही है। लोग बाहर तो जा रहे हैं लेकिन कुछ लोग पूरी सावधानी से मास्क, सैनिटाइजर के साथ दिख रहे हैं और कुछ लोग बिना मास्क लगाए ही भीड़ में आराम से अपने पूजा का सामान और पटाखों की ख़रीदारी कर रहे हैं। इन सबके बीच यह भूल जाना के करोना अब ख़त्म हो चुका है यह ग़लत होगा।  लेकिन एक अजीब सा बेखौफ नजारा देखने को मिला सड़कों पर, दुकानों में, सभी बिंदास, बिना मास्क के घूम रहें हैं। क्या यह सही था?  लोगों में यह डर कैसे खत्म हो गया है जबकि कोरोना अब तक खत्म नहीं हुआ है।  लोग एक दूसरे से संक्रमणीत हो रहें हैं। कारण बाहर निकलने पर पता चलता है, हम कित ने  लापरवाह हो गए हैं, आखिर कैसे? हम क्यों भूल जाते हैं अपने गुजरे हुए बुरे दिन को। जरा सोचिए जो लोग संक्रमणीत हो रहें हैं या हो रहें थे उनकी जुबानी उनकी कहानी सुनिए, तब पता चलेगा कोरोना होने के बाद का समय कैसे गुजरता है।  लोगों का एक कमरे में बंद रहना ना कहीं जाना, ना आना, ना कोई पास बैठने वाला और ना बात करने वाला और अगर ज्यादा संक्रमणीत हुए, सेहत साथ नहीं दिया तो लोग हॉस्पिटल के ब

Jeevan ko kaise Safal banaye

Image
समस्याओं को अपने गले लगा लो, मुस्कुराकर चुनौतियों को स्वीकार लो,  घबराकर वह कुछ पल में चला जायेगा,  हमारी शख्सियत के सामने ना टिक पायेगा। अक्सर हम देखते हैं कुछ लोग बहुत खुश दिखाई देते हैं, उनके चेहरे की आभा हमेशा चमकती रहती है। हमें उनको देखकर एहसास होता है कि उनके जीवन में कोई भी परेशानी नहीं है, वह हमेशा इतने शांत, सौम्य, उत्साहित दिखते हैं।  जिससे हमें यही लगता है हमारा जीवन भी ऐसा ही होता हम भी इतने खुश उत्साहित दिखाते।  यह संभव है मगर कैसे? यहीं हमेशा सोचते हुए मायूस हो जाते हैं, और अपने भाग्य को कोसते हैं कि हम क्यों नहीं खुश है और वह कैसे इतना खुश है। सबसे पहले तो हमें अपने अंदर से यह गलतफहमी निकाल देनी चाहिए कि सारी समस्याएँ भगवान ने हमें ही दी है बाकी लोग तो बहुत खुश हैं।  कभी आप उस जिंदादिल इंसान से मिले, बातें कीजिए, पूछे, आपको पता चलेगा समस्या तो उसके पास भी उतनी ही है लेकिन वह उन समस्याओं को समस्या या किस्मत का बोझ नहीं, जीवन का हिस्सा समझकर स्वीकार करता है, उन चुनौतियों को मुस्कुरा कर स्वीकार करता है। और फिर हर समस्या हर चुनौती उसके लिए आसान हो जाती है। परेशानियाँ कभी बत