Posts

Showing posts with the label Jeevan ko kaise Safal banaye

Jeevan ko kaise Safal banaye

Image
समस्याओं को अपने गले लगा लो, मुस्कुराकर चुनौतियों को स्वीकार लो,  घबराकर वह कुछ पल में चला जायेगा,  हमारी शख्सियत के सामने ना टिक पायेगा। अक्सर हम देखते हैं कुछ लोग बहुत खुश दिखाई देते हैं, उनके चेहरे की आभा हमेशा चमकती रहती है। हमें उनको देखकर एहसास होता है कि उनके जीवन में कोई भी परेशानी नहीं है, वह हमेशा इतने शांत, सौम्य, उत्साहित दिखते हैं।  जिससे हमें यही लगता है हमारा जीवन भी ऐसा ही होता हम भी इतने खुश उत्साहित दिखाते।  यह संभव है मगर कैसे? यहीं हमेशा सोचते हुए मायूस हो जाते हैं, और अपने भाग्य को कोसते हैं कि हम क्यों नहीं खुश है और वह कैसे इतना खुश है। सबसे पहले तो हमें अपने अंदर से यह गलतफहमी निकाल देनी चाहिए कि सारी समस्याएँ भगवान ने हमें ही दी है बाकी लोग तो बहुत खुश हैं।  कभी आप उस जिंदादिल इंसान से मिले, बातें कीजिए, पूछे, आपको पता चलेगा समस्या तो उसके पास भी उतनी ही है लेकिन वह उन समस्याओं को समस्या या किस्मत का बोझ नहीं, जीवन का हिस्सा समझकर स्वीकार करता है, उन चुनौतियों को मुस्कुरा कर स्वीकार करता है। और फिर हर समस्या हर चुनौती उसके लिए आसान हो जा...